हमारे देश में अधिकांश घरों में रोटी मुख्य भोजन है। यह हमारे भोजन के सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। साधारण ब्रेड और मक्खन से लेकर फ्रेंच टोस्ट तक, यह हमेशा आपके खाने को खास बनाता है। लेकिन इसे बनाने की प्रक्रिया आपको इसके खास होने होने की अनुभव से ज्यादा चिंता में डाल देगी। ये बनता कैसे है? इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

इसमें ब्रेड बनाने और उसकी पैकेजिंग को दिखाया गया है। ब्रेड बनाने की इस प्रक्रिया में कई शामिल लोग होते है। वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि किसी वर्कर ने सफाई या हाइजीन का कोई ध्यान नहीं रखा है। ना ही कोई कर्मचारी दस्ताने पहने नजर नहीं आ रहा है।
वीडियो की शुरुआत में एक कर्मचारी बड़े आकार के मिक्सर में मैदे की कुछ बोरियां डाल रहें है। मैदे के मिश्रण को मशीन से चिपकने से रोकने के लिए कर्मचारी इसमें तेल डालता है। फिर आटे को कई भागों में बांटने के बाद टिन के सांचों में रखा जाता है। फिर, सांचों में भरे मैदे की लोइयों को बेकिंग के लिए बड़े से ओवन में रखा जाता है।